Thursday, 19 January 2012

एक बार मेरा हो के तो देख...

बनाकर मुझे सजना तो देख..
दिल से मानकर अपना तो देख..

हो जायेंगे तेरे सब अरमां पुरे..
सजाकर मेरे अंगना तो देख..

जीवन भर जायेगा खुशियों से ..
मेरे नाम के पहन कंगना तो देख..

हो जायेगी तू सुख से मालामाल..
मेरे प्रीत में खुद को रंगना तो देख..

हो जाऊंगा मै बस तेरा ही जानम..
मुझ संग संग तू भी सपना तो देख..

No comments:

Post a Comment